फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur:150 बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों का किया हेरफेर, संदिग्ध लेनदेन पर खुला खेल, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच

Thu, 29 Dec 2022 09:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर में शास्त्रीनगर निवासी एक शख्स ने अपने परिचितों के करीब डेढ़ सौ बैंक खाते खुलवाए। उनमें करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया। जब बैंक ने खाताधारकों से संपर्क कर तहकीकात की तब इसका खुलासा हुआ। खाताधारकों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है। बुधवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने अपने स्तर से तफ्तीश शुरू कर खातों का ब्योरा खंगालना शुरू किया है।

विज्ञापन


पुलिस के पास अब तक पांच खाताधारकों ने शिकायत की हैं। जिसमें सचिन, अक्षत, आकाश, मयंक पांडेय व सिद्धार्थ भदौरिया शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इलाकाई निवासी उनके एक परिचित शख्स ने कुछ समय पहले बताया था कि उसकी नौकरी बैंक में लग गई है। बैंक ने खाता खोलने का टारगेट दिया है। उसने सभी से खाता खुलवाने की बात कही थी। धीरे-धीरे कर उसने करीब डेढ़ सौ खाते खुलवाए। कुछ दिन बाद सभी से पासबुक व एटीएम कार्ड अपने पास ले लिया और दावा किया कि काम खत्म हो गया है।

विज्ञापन

सभी खाते बंद करवाने हैं। इस बीच एक खाताधारक के पास केनरा बैंक से फोन आया कि उनके खाते से नौ लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया गया है। ये खाता उसी शख्स ने खुलवाया था। अन्य लोगों ने पता किया तो जानकारी हुई कि करोड़ों रुपये का इसी तरह से लेनदेन इन खातों से किया गया। तब शिकायत की गई। पुलिस अफसरों का कहना है कि एक एक शख्स से कई कई खाते अलग-अलग बैंकों में खुलवाए गए। जिनसे लेनदेन किया गया। आशंका है कि कालेधन को सफेद करने का प्रयास किया गया है। गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें