फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चार युवतियों की मदद से बर्खास्त सिपाही हनी ट्रैप में फंसाता था, वायरल हुआ चौंकाने वाला ऑडियो

Wed, 28 Dec 2022 01:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में हनी ट्रैप में फंसाकर वसूली करने का मामला सामने आया है। चार युवतियों की मदद से बर्खास्त सिपाही घटना को अंजाम देता था। एडीजी जोन की जांच में मामले से जुड़े कई खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनी ट्रैप के मामले में बर्खास्त सिपाही रवींद्र राजपूत चार युवतियों की मदद से सरकारी कर्मचारियों और कारोबारियों को फंसाकर लाखों रुपये वसूलता था। इसका खुलासा एडीजी जोन की जांच में हुआ। उसकी गिरोह में शामिल एक युवती का कार्बाइन के साथ फोटो और ऑडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन


केशवपुरम के आवास विकास निवासी हरिश्चंद्र पांडेय बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि महोबा के श्यावन निवासी एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जेल से छूटने के बाद खोजबीन शुरू की तो पता चला कि युवती एक हनी ट्रैप गिरोह की सदस्य है, जो सरकारी कर्मचारियों और कारोबारी को झांसे में लेकर छेड़खानी और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए ब्लैकमेल करती है। सरगना यूपी पुलिस में तैनात सिपाही रवींद्र सिंह राजपूत है।

उसके गिरोह में तीन अन्य युवतियों के अलावा इंद्रपाल और पुष्पेंद्र राजावत शामिल हैं। उन्होंने मामले की शिकायत एडीजी जोन भानु भाष्कर से की थी। जांच में सिपाही रवींद्र की भूमिका मिलने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

तत्कालीन एसपी ने किया था बर्खास्त
सिपाही रवींद्र ने ललितपुर में तैनाती के दौरान भी युवतियों की मदद से कई कर्मचारियों और कारोबारियों को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये वसूल किए थे। तत्कालीन एसपी ललितपुर निखिल पाठक ने उसे बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन

कल्याणपुर थाने में भी दर्ज हुई थी एफआईआर
बर्खास्त सिपाही रवींद्र कुमार व उसके साथियों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में भी रंगदारी मांगने की धारा में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। एडीजी की जांच में पता चला कि बर्खास्त सिपाही के खिलाफ ऐसे नौ मामले प्रकाश में आए हैं। छतरपुर में इसी प्रकरण में वह जेल जा चुका है।

चौंकाने वाला ऑडियो
बर्खास्त सिपाही रवींद्र के गिरोह की एक युवती की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें युवती स्वीकार कर रही है कि वह रवींद्र के कहने पर पैसे वालों को फंसाती थी। आरोप लगाकर उनसे वसूली करती थी। उसने यह भी बताया कि गिरोह में कई लड़कियां हैं, लेकिन वह उन लड़कियों से कभी मिली नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें