फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर ‘लॉकर डकैती’: शाखा प्रबंधक ने पीड़ित को दी धमकी, पुलिस कार्रवाई का भेजा पत्र, लिखा- कार्य में बाधा...

Fri, 07 Apr 2023 10:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक ने पीड़ित को ही धमकी दी है। साथ ही, पुलिस कार्रवाई का पत्र भी भेजा है। वहीं, पीड़िता बोली करोड़ों के गहने चोरी करवा दिए और अब कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
कानपुर बैंक लॉकर चोरी प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लॉकर चोरी पीड़ित परिवारों को न्याय मांगने पर बैंक द्वारा आपराधिक केस में फंसाने की धमकी दी गई। इससे आक्रोशित न्याय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और लॉकर चोरी पीड़ितों ने किदवईनगर में हनुमान जी के चित्रों के साथ बैंक की सद्बुद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

विज्ञापन

इस दौरान पीड़ितों ने हमको धमकी नहीं हमारा जेवर दो, भगवान बॉब को सद्बुद्धि दो, चोरी और सीना जोरी नहीं चलेगी-चलेगी के नारे लगाए। पीड़ित श्रद्धा शुक्ला ने कहा की पूरे मामले का खुलासा पुलिस कर चुकी है। लॉकर की मरम्मत करने वाला आरोपी रोहित शुक्ला गिरफ्तार हो चुका है।
उनका केवल 60 फीसदी ही जेवर रिकवर हुआ है। सोने के भारी और डायमंड के गहने अब तक नहीं मिले हैं। बैंक लॉकर से ही गहने चोरी हुए। जब ग्राहक अपने गहने वापस मांग रहे हैं, तो बैंक प्रबंधक कमलेश गुप्ता ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देकर शाखा प्रबंधक पत्र भेज रहा है।

विज्ञापन

बैंक अफसर संवेदनहीनता पर उतारू
पीड़ित अजय गुप्ता ने कहा की बैंक अभी भी पीड़ितों की जगह चोरों का साथ दे रही है, क्योंकि उच्च अधिकारी इस मामले में फंस रहे हैं। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि पीड़ितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही जा रही है, जो गलत है। बैंक के अफसर संवेदनहीनता पर उतारू हो गए हैं।

बैंक के शाखा प्रबंधन ने पत्र में यह लिखा
शाखा प्रबंधक कमलेश गुप्ता ने बैंक लॉकर धारक रमा अवस्थी की बेटी श्रद्धा शुक्ला को पत्र में लिखा है कि तीन अप्रैल को दोपहर 3:00 से 04:15 बजे के मध्य आपके द्वारा बैंक शाखा के बाहर लगभग 30-40 लोगों के साथ इकट्ठा होकर बैंक के कार्य में बाधा डालने और बैंक शाखा में अनाधिकृत रूप से घुसने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

बैंक के बाहर किया गया हंगामा
इस पर बैंक के सुरक्षा कर्मियों द्वारा सुरक्षा के द्रष्टिकोण से आपको रोक दिया गया और आपके द्वारा बैंक शाखा के बाहर हंगामा किया गया। उक्त संबंध में आपको सूचित करते है कि यदि आपके द्वारा इस प्रकार का कृत्य दोबारा करने का प्रयास किया जाता है, तो आपके विरुद्ध उचित आपराधिक धाराओं में शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें