फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शादी के 18वें दिन नवविवाहिता की हत्या करने वाले आशिक को उम्रकैद, जिला जज ने सुनाई सजा

Thu, 21 Mar 2024 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में शादी के 18वें दिन नवविवाहिता की हत्या के मामले में सिरफिरे आशिक को जिला जज ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के 18वें दिन नवविवाहिता के हत्या करने वाले सिरफिरे आशिक को जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने उम्रकैद और 26 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। छह साल पुराने मामले में गुरुवार को फैसला आया है। जुर्माने की आधी धनराशि मृतका के पति को देने का आदेश दिया है। बिठूर के बैकुंठपुर निवासी पूनम मौर्य की शादी सामूहिक विवाह समारोह में 17 फरवरी 2018 को उन्नाव के सोहरामऊ निवासी अंकुश मौर्य से हुई थी।

विज्ञापन


20 फरवरी को पूनम चौथी पर मायके लौटी थी। सात मार्च की शाम को पूनम गले में टांसिल का दर्द होने पर सिंहपुर के आस्था अस्पताल में दवा लेने गई थी लेकिन रात तक नहीं लौटी। अगले दिन सिंहपुर जाने वाली रोड पर एक फार्म हाउस के पास रेत में पूनम का शव मिला था। पूनम के पिता शिवशंकर मौर्य ने बिठूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पूनम के प्रेमी बिठूर के हिंगूपुर निवासी नीरज मौर्य को जेल भेजा था।

Trending Videos

नीरज ने हत्या के बाद पूनम के जेवरात भी लूट लिए थे। अपर शासकीय अधिवक्ता ओंकार नाथ वर्मा व एडीजीसी रवींद्र अवस्थी ने बताया कि नीरज ने शादी के बाद पूनम के पति अंकुश को फोन कर कहा था कि पूनम ने धोखा दिया। यह उसने ठीक नहीं किया। वह उसकी नहीं हो सकी तो किसी और की भी नहीं होने देगा। नीरज की निशानदेही पर पुलिस ने स्टेट बैंक की छत पर कूड़े के ढेर से एक पाॅलिथीन में रखे जेवरात बरामद किए थे। अभियोजन की ओर से पूनम के पिता, बहन व पति समेत सात गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने नीरज को दोषी मानकर सजा सुनाई।
विज्ञापन

नीरज के घरवालों ने कर दिया था शादी से इनकार
पूनम की छोटी बहन सीमा ने कोर्ट में दिए बयान में कहा था कि पूनम शादी से पहले आस्था अस्पताल और नीरज स्टेट बैंक में काम करता था। वहीं दोनों की मुलाकात हुई थी। प्रेम प्रसंग का पता चलने पर पूनम के पिता ने नीरज के पिता से शादी की बात की तो उन्होंने इनकार कर दिया था। तब पिता ने पूनम की शादी अंकुश से कर दी थी। इससे नीरज चिढ़ गया था और धमकी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें