फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वीएसएसडी कॉलेज परिसर में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप, रेस्क्यू के लिए पहुंची वन विभाग की टीम

Sun, 28 Nov 2021 12:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वीएसएसडी कॉलेज परिसर में दिखा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में नवाबगंज स्थित वीएसएसडी डिग्री कॉलेज परिसर में तेंदुआ निकलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात कॉलेज परिसर में कुछ हलचल होने पर कर्मचारियों ने सीसीटीवी देखा।
विज्ञापन


जिसमें तेंदुआ दिखने की पुष्टि हुई। आनन-फानन कर्मचारियों ने वन विभाग व संबंधित थाने की पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही चिड़ियाघर प्रशासन, वन विभाग और नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

प्राचार्य विपिन कौशिक के मुताबिक कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि दो तीन दिन से कॉलेज के अंदर कुत्तों की संख्या भी कम हो गई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुआ उस क्षेत्र में कई दिनों से है। तेंदुआ निकलने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जंगल मे छुपे होने के कारण तेंदुआ नजर नहीं आया। ड्रोन से सर्च अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें