Kanpur News: केएसएस वॉलीबॉल चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन मंगलवार से श्याम नगर स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुआ। इस प्रतियोगिता में शहर के 15 से अधिक प्रमुख स्कूलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर सहोदया स्कूल्स (केएसएस) वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन मंगलवार को श्याम नगर स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में किया जाएगा। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 15 से अधिक स्कूलों की टीमें प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला दून इंटरनेशनल स्कूल और जेडी एजुकेशन सेंटर के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी मैदान पर अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे। इसमें खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।