फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: IGRS रैंकिंग एक अंक और फिसली, 72वें स्थान पर पहुंचने पर नौ विभागों को नोटिस, एडीएम सिटी ने मांगा जवाब

Tue, 03 Nov 2026 11:34 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर जिले में जनसुनवाई और शिकायतों के निस्तारण में प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही के कारण आईजीआरएस रैंकिंग में एक अंक की और गिरावट दर्ज की गई है। अक्तूबर महीने की रैंकिंग में कानपुर प्रदेश भर में 72वें स्थान पर फिसल गया है, जबकि सितंबर में यह 71वें पायदान पर था।
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शिकायतों के निस्तारण में अफसरों की खानापूरी और फरियादियों का असंतोष कानपुर की आईजीआरएस रैंकिंग एक अंक और फिसल गई। अक्तूबर की रैंकिंग में जिला 72वें स्थान पर रहा। सितंबर में यह 71वें स्थान पर था। एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि इस पर नौ विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें अधिशासी अभियंता केस्को (आईजीआरएस), जिला पूर्ति अधिकारी, एसडीएम घाटमपुर, नोडल अधिकारी आईजीआरएस नगर निगम, एसीएम-पांच, औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बीएसए और उप श्रमायुक्त कानपुर नगर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें