खोजी कुत्ते के साथ चेकिंग करते आरपीएफ जवान
- फोटो : amar ujala
तेज तर्रार अधिकारियों की टीम तैयार
सभी अपने स्तर पर इनपुट एकत्रित कर रहे हैं। केंद्रीय व मुख्यालय की इंटेलीजेंस से कुछ इनपुट मिले हैं। इसके आधार पर कमिश्नरी पुलिस के आईपीएस और तेज तर्रार अधिकारियों की टीम तैयार हो गई है। यह टीम शक के घेरे में आए लोगों के सत्यापन करने और उनकी गतिविधियों की जांच में जुट गई है।
जॉइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) आशुतोष कुमार
- फोटो : amar ujala
टीम में शामिल पुलिस अधिकारी
जांच टीम में जेसीपी कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार, जेसीपी अपराध विनोद कुमार सिंह, सभी डीसीपी और अन्य आईपीएस शामिल हैं। यह शक के घेरे में आ रहे लोगों की पूरी रिपोर्ट तैयार करेंगे। अगर उनसे कोई केंद्रीय टीम जानकारी करती है तो उसमें सहयोग करेंगे।
पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल साथ में अन्य पुलिस अधिकारी
- फोटो : amar ujala
शक के घेरे में आए शातिर, संदिग्ध व्यक्तियों और विदेशी नागरिकाें की जानकारी व सत्यापन के लिए पुलिस अधिकारियों की टीम गठित की गई है। यह जांच पड़ताल के साथ कार्रवाई भी करेगी। -रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर