फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी, अमेरिका से लेकर जौनपुर तक फैली आरोपियों की जड़ें, तलाश तेज

Tue, 16 Jun 2026 02:54 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले तीन नामजद आरोपियों की तलाश कानपुर पुलिस कर रही है। इनमें से एक आरोपी अमेरिका में है, जिसके लिए मेटा से जानकारी मांगी गई है, जबकि दो अन्य यूपी के विभिन्न जिलों के निवासी हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का मामला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्प्णी करने वाले युवकों की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। नामजद तीनों आरोपियों में से एक अमेरिका के पेन्सिलवेनिया का रहने वाला है, जबकि अन्य दो आरोपियों में से एक जौनपुर और दूसरा अमरोहा का निवासी है।

विज्ञापन

इनमें से जौनपुर वाला आरोपी ऑटो चालक है। सपा प्रमुख की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव बंटी ने गुरुवार को साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने भरत पटेल, नागेश्वर सिंह और विनोद कुमार यादव को नामजद आरोपी बनाया था।

अभद्र टिप्पणी वाले मैसेज को बढ़ाया
रिपोर्ट आईटी एक्ट, मानहानि के इरादे से इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बनाना आदि धाराओं में दर्ज हुई थी। आरोप था कि इन तीनों नाम से सोशल मीडिया में बने अकाउंट से अभद्र टिप्पणी वाले मैसेज को बढ़ाया गया है। इसके बाद क्राइम ब्रांच इन तीन अकाउंट और उनकी फ्रैंड लिस्ट को खंगाल रही थी।

अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं आरोपी
शुरुआती जांच के अनुसार इनमें से भरत कुमार पटेल नामक अकाउंट अमेरिका के पेन्सिलवेनिया शहर से संचालित किया जा रहा है,जबकि नागेश्वर सिंह अमरोहा का रहने वाला है। वहीं, तीसरा आरोपी विनोद कुमार यादव मूलरूप से जौनपुर का रहने वाला है, जोकि ऑटो चालक है।
विज्ञापन

आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है टीम
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अमेरिका में रहने वाले आरोपी के बारे में मेटा मुख्यालय को मेल कर जानकारी मांगी गई है। वहीं, अन्य दोनों आरोपियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें