फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: खाद्य सामग्री से भरे ट्रक रवाना, महापौर ने झंडी दिखाकर भेजी सामग्री, बेफिक्र यात्रा की अपील

Tue, 16 Jun 2026 02:09 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: तीन जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा के लिए कानपुर से शिव सेवक समिति द्वारा खाद्य सामग्री से भरे ट्रक रवाना किए गए। नगर महापौर प्रमिला पांडेय ने इन्हें झंडी दिखाकर यात्रा मार्ग के लिए भेजा।
विज्ञापन
महापौर प्रमिला पांडेय ने झंडी दिखाकर भेजी भक्तों के लिए सामग्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ यात्रा आगामी तीन जुलाई से शुरू होने जा रही है। इस यात्रा में शामिल होने वाले लाखों शिवभक्तों की सेवा के लिए कानपुर से सेवा का संकल्प रवाना हुआ। साकेत नगर स्थित नीलकंठ गेस्ट हाउस से नगर महापौर प्रमिला पांडेय और पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने शिव सेवक समिति द्वारा भेजी गई खाद्य सामग्री से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

शिव सेवक समिति के अध्यक्ष रत्नेश वर्मा ‘शीलू’ ने बताया कि उनकी समिति पिछले कई वर्षों से लगातार अमरनाथ यात्रियों की सेवा में समर्पित है। इस वर्ष भी भक्तों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हुए खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक सामग्रियों से भरा दूसरा ट्रक नीलकंठ गेस्ट हाउस गौशाला से रवाना किया गया है।

विज्ञापन

http://



भक्तों से की बेफिक्र यात्रा की अपील

अध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू ने प्रदेश और नगरवासियों से अपील की है कि वे पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ श्री अमरनाथ की यात्रा करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि बाबा बर्फानी के आशीर्वाद से यात्रा मार्ग पर भक्तों की सभी जरूरतों को शिव सेवक समिति निरंतर पूरा करती रहेगी। खाद्य सामग्री रवानगी के दौरान समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें