फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आई लव मुहम्मद...वीडियो नहीं दिखा पाई पुलिस, प्रतिनिधिमंडल ने जेसीपी का सौंपा ज्ञापन, रखी ये मांगे

Sun, 21 Sep 2025 01:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अधिवक्ता मो. नासिर ने कहा कि न्याय न मिलने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। वहीं, प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि जेसीपी से वह वीडियो दिखाने के लिए कहा जिसे आधार बनाकर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर पुलिस वह वीडियो नहीं दिखा पाई।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर कार्यालय में ज्ञापन देने पहुचें मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आई लव मुहम्मद प्रकरण में संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार से शनिवार को उलमा अहले सुन्नत मुशावरती बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि जेसीपी से वह वीडियो दिखाने के लिए कहा जिसे आधार बनाकर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर पुलिस वह वीडियो नहीं दिखा पाई। उन्होंने मुकदमा खत्म करने की मांग की।

विज्ञापन

इस मौके पर रावतपुर थाने के पुलिसकर्मी और आठ आरोपी भी मौजूद रहे। बोर्ड के महासचिव हाजी मो. सलीस ने कहा कि पुलिस ने चार सितंबर को समाज का पोस्टर फाड़े जाने और आई लव मुहम्मद के पोस्टर लगाकर नई परंपरा शुरू करने की घटना को लेकर 10 सितंबर को एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने कहा कि मामला तुरंत न दर्ज कर छठे दिन क्यों दर्ज किया गया।

विज्ञापन

ये लोग भी रहे मौजूद
इसके अलावा चार सितंबर को ही कुछ लोगों ने ऑन लाइन एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र दिया था। आरोप लगाया कि जिन लोगों ने पत्र दिया था उन्हीं पर 10 सितंबर को एफआईआर दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता मो. नासिर ने कहा कि न्याय न मिलने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इस मौके पर शहर काजी मौलाना मुश्ताक मुशाहिदी, मुफ्ती हसीब अख्तर शाहिदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें