सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया
घायलों को तत्काल एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वाभेजा गया। इलाज के दौरान दो और यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में संजू (32), पुत्र मौली, और हर्ष (22), पुत्र मनोज, निवासी पटना शामिल हैं। संजू की मौत तिर्वा मेडिकल कॉलेज में, जबकि हर्ष की हालत नाजुक देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, जहां देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में एक यात्री के दोनों पैर कट गए हैं। हालांकि मामूली घायल मेडिकल कॉलेज में अपना इलाज कराने के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
चालक और क्लीनर मौके से फरार
घटना के बाद ट्रक चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा, जिसे क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर बहाल किया गया। सफर एक्सप्रेस नाम की यह बस बिहार नंबर पर पंजीकृत बताई जा रही है। पुलिस बस मालिक की पहचान कर रही है। सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह के अनुसार, प्राथमिक जांच में हादसे का कारण बस चालक को आई झपकी सामने आया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।