फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्लाटों पर कब्जों से आहत पूर्व विधायक के भतीजे ने जान दी, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Tue, 22 Mar 2022 09:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कारोबारी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिवार वालों ने क्षेत्र के एक दबंग युवक और उसके साथियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नारायण सिंह भदौरिया की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम निवासी बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी नारायण सिंह भदौरिया (42) ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि बिनगवां स्थित उनके दो प्लाटों पर दबंगों ने कब्जा कर लिया था। इससे वे आहत थे।
विज्ञापन


परिजनों ने क्षेत्र के ही एक दबंग और उसके साथियों पर प्रताड़ना का आरोप लगा तहरीर दी है। नारायण सिंह भदौरिया भाजपा के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के भतीजे थे। पूर्व विधायक के बड़े भाई लक्ष्मण सिंह हंसपुरम में रहते हैं। इनके तीन बेटे अश्वनी, नारायण सिंह, नागेंद्र सिंह हैं।

नारायण सिंह बिल्डिंग मैटीरियल के थोक व फुटकर कारोबारी थे। साथ ही जमीन खरीदकर छोटे-छोटे मकान बनाकर बेचते थे। पिता ने बताया कि नारायण ने कुछ माह पहले बिनगवां में दो प्लाट खरीदे थे। इनमें निर्माण भी हो गया था।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पहले इलाके का रहने वाला दबंग तीन-चार साथियों के साथ प्लाट पहुंचा और अपना दावा करते हुए गालीगलौज करने लगा। इसके बाद होली में उसके दोनों प्लाट पर ताला डालकर कब्जा कर लिया। इस बात को लेकर बेटा मानसिक तनाव में रहने लगा था। रविवार देर शाम उसका शव छत पर कुंडे के सहारे फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

पत्नी संभालती हैं दुुकान
परिजनों ने बताया कि नारायण सिंह ने घर पर ही बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान डाली थी। इसे उनकी पत्नी नीलम देखती हैं। वहीं नारायण प्लाट खरीदने और बेचने के काम में लग गए थे। बेटा चयन बी फार्मा कर रहा है, जबकि बेटी बीटेक कर रही है। 

दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नौबस्ता थाने में तहरीर दी है। प्लाट पर कब्जा होने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। - रघुनंदन सिंह भदौरिया, पूर्व भाजपा विधायक

मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- अमित भड़ाना, इंस्पेक्टर नौबस्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें