फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर पहुंचे विवेक अग्निहोत्री: बोले- व्यवसाय बन गया है आतंकवाद, 'द कश्मीर फाइल्स' से एक्सपोज किया तो बुरा लगा

Tue, 22 Mar 2022 08:49 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर।

सार

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाले समय में देश के विभाजन और आपातकाल पर भी फिल्म बनाएंगे। विवेक से मिलने वालों में शरद के घर रिश्तेदार कुसुम अग्निहोत्री और राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश में चर्चा का विषय बनी 'द कश्मीर फाइल्स' का विरोध करने वालों पर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने तगड़ा प्रहार किया। कानपुर शहर आए विवेक ने कहा कि आतंकवाद बहुत बड़ा व्यवसाय बन चुका है। इस फिल्म के माध्यम से इसे एक्सपोज (उजागर) किया गया है। 

विज्ञापन


सैनिकों पर लगने वाले बर्बरता के झूठे आरोपों का भी फिल्म के माध्यम से खुलासा किया गया है। इसलिए कुछ लोगों को बुरा लग रहा और वे परेशान हैं। विवेक अग्निहोत्री अपनी पत्नी व फिल्म की प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी के साथ आर्यनगर में रहने वाले मौसेरे भाई शरद तिवारी से मिलने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सालों से दबी सच्चाई को फिल्म के माध्यम से सामने लाने का प्रयास किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान कि गोधरा और लखीमपुर कांड पर भी फिल्म बननी चाहिए पर विवेक ने कहा कि ये लोग तो राजा हैं और हम रंक। जरूरत है तो खुद ही फिल्म बना लें। इसके अलावा ओवैसी पर भी उन्होंने कटाक्ष किया।
 

विज्ञापन

...तो मैं यही कहूंगा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान की देन
फिल्म को राजनीतिक रंग देने के सवाल पर कहा कि सभी की सोच अलग-अलग है। फिल्म को कौन किस नजरिये से देखता है, यह उस पर निर्भर करता है। फिल्म भाजपा ने बनवाई है, इस सवाल पर विवेक ने कहा कि यह फिल्म विदेश में भी चल रही है। अगर वहां के लोगों पर भी प्रधानमंत्री का असर है, तो मैं यही कहूंगा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान की देन हैं। फिल्म के आइडिया पर कहा कि यह तो सरस्वती मां का वरदान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें