फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर रेपकांड: वांछित हिस्ट्रीशीटर समेत पांच पर गैंगस्टर की कार्रवाई, अजय ठाकुर ने वायरल किया तीसरा वीडियो

Sun, 26 Mar 2023 05:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बर्रा के हुक्काबार में डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर समेत पांच पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। अजय ठाकुर को गैंग लीडर बनाया गया, जबकि बाकी गैंग के सदस्य घोषित हुए हैं।
विज्ञापन
कानपुर रेपकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बर्रा में हुक्काबार के अंदर डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर समेत छह अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। वहीं, हिस्ट्रीशीटर ने अपने आपको बेगुनाह बताते हुए तीसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

विज्ञापन

हालांकि अभी वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है। तीन मार्च को विनय ठाकुर ने नाबालिग छात्रा के साथ हुक्काबार में दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसे अपने दोस्तों हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, अमन सेंगर व चार अज्ञात के हवाले कर दिया था। इन्होंने दुष्कर्म का प्रयास किया था।
पुलिस ने मामले में विनय व हुक्काबार संचालक के भाई शोभित पाल को जेल भेज दिया था। अमन सेंगर ने कुछ दिनों बाद कोर्ट में समर्पण कर दिया था। वहीं, अजय ठाकुर तब से फरार है। इस बीच रविवार को सीपी बीपी जोगदंड के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बर्रा थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी है।

विज्ञापन

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया
एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय के अनुसार गैंग लीडर हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर है। गैंग के पांच सदस्यों में विनय ठाकुर, अमन सेंगर, विपिन उर्फ टेढ़ी, मोनू व शोभित पाल हैं। वहीं, शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ने तीसरा वीडियो भी किया वायरल
 पुलिस की इस कार्रवाई की सूचना हिस्ट्रीशीटर को लगने के बाद उसने तीसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। इस वीडियो में वह गैंगस्टर की कार्रवाई को गलत बताते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते सुनाई दे रहा है। इसके पहले भी वह दो वीडियो वायरल कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें