गलत तरीके से वीगो लगने के कारण अंगूठा और हथेली खोने के मामले में कानपुर जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री राहत कोष से युवक के इलाज के लिए तीन लाख रुपये का खर्च दिलाने के लिए फाइल चला दी है।
गलत तरीके से वीगो लगने के कारण अंगूठा और हथेली खोने वाले लोहारखेड़ा निवासी अशोक राजपूत के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। वर्तमान में उसका रीजेंसी अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहां से पूरे इलाज पर होने वाले खर्च का इस्टीमेट प्रशासन ने मांगा था।
विज्ञापन
अस्पताल ने करीब पौने तीन लाख रुपये के खर्च का इस्टीमेट बनाकर प्रशासन को सौंपा है। कानपुर जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री राहत कोष से युवक के इलाज के लिए तीन लाख रुपये का खर्च दिलाने के लिए फाइल चला दी है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि घटना के बाद कल्याणपुर स्थित लकी नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है।
चूंकि युवक मध्यम वर्ग से ताल्लुक रखता है और अस्पताल की लापरवाही की वजह से उसपर इस इलाज का अतिरिक्त आर्थिक बोझ आ गया था। इसी वजह से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उसे आर्थिक मदद दिलाने की कोशिश की जा रही है।