फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भाजयुमो के प्रदेश मंत्री समेत छह पर धोखाधड़ी का मुकदमा, पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज की एफआईआर

Mon, 04 Oct 2021 12:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को भाजयुमो नेता समेत छह आरोपियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों की जमीन हड़पने, मारपीट, धमकी और जाति सूचक अपशब्द कहने का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
अरविंद राज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नजीराबाद में बुजुर्ग ने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री समेत छह पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। अशोक नगर निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि बिठूर में उनकी जमीन है।
विज्ञापन


आरोप है कि काकादेव निवासी भाजयुमो नेता अरविंद राज त्रिपाठी, कानपुर देहात डेरापुर कांधी निवासी गिरजेश कुमार कटियार, बिठूर निवासी महेंद्र सिंह, अकबरपुर निवासी विपिन कुमार, काकादेव शारदा नगर निवासी जुगराज व एक अज्ञात से 13 लाख में जमीन बेचने का सौदा हुआ था।

2019 में आरोपियों ने उनके कम पढ़े लिखे होने का फायदा उठाकर इकरारनामे में तीन लाख रुपये में जमीन बेचने की बात लिखवाकर उनके हस्ताक्षर ले लिए। इकरारनामे को पंजीकृत करवा लिया। इसके बाद दो लाख का चेक देकर शेष पैसा बाद में देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


चेक खाते में लगाने पर बाउंस हो गया। तब धोखाधड़ी का एहसास होने पर इकरारनामे की नकल निकलवाई, जिसमें तीन लाख में सौदे की बात लिखी देख आरोपियों को उलाहना दी। इस पर सभी ने मिलक र घर से महिलाओं को उठवाने व मारपीट करते हुए परिवार की हत्या कराने की धमकी दी।

पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को भाजयुमो नेता समेत छह आरोपियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों की जमीन हड़पने, मारपीट, धमकी और जाति सूचक अपशब्द कहने का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें