कानपुर में हाड़ कंपाने वाली ठंड में शुक्रवार को हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से चार मरीजों की मौत हो गई। कार्डियोलॉजी में भर्ती हार्ट अटैक के चार मरीजों और हैलट में भर्ती ब्रेन स्ट्रोक के दो मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी और ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लग गई थी।
हार्ट अटैक दो मरीजों की इस अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि तीसरे मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार इमरजेंसी में 97, ओपीडी में 789 मरीज आए। 45 मरीजों के आपरेशन किए गए। उधर, हैलट इमरजेंसी में पहुंचे ब्रेन स्ट्रोक के एक मरीज की भर्ती होने से पहले ही मौत हो गई।