फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: औरैया में दर्दनाक हादसा, कच्चे मकान की गिरी दीवार, मलबे में दबकर दंपती और बेटे की मौत

Sat, 21 Jan 2023 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरैया

सार

औरैया में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से दंपती और एक पुत्र की मौत हो गई, जबकि तीन बेटे घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मलबे में दबने से तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बिधूना के कुदरकोट थाना इलाके के गोपियापुर गांव में शुक्रवार देर रात एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। मलबे में छह लोग दब गए। आनन-फानन पड़ोसियों ने मलबा हटाया और लोगों को निकाला। तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोपियापुर गांव में शुक्रवार देर रात पौने बारह बजे एक मकान की कच्ची दीवार ढहने से मलबे में परिवार के छह लोग दब गए। दीवार गिरने और चीख-पुकार सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने तुरंत मलबा हटाया, लेकिन तब तक दंपती और एक बेटे की मौत हो गई, जबकि तीन बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों को बिधूना अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी पर अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। गोपियापुर के रहने वाले इंद्रवीर राठौर (45) पुत्र तुलसीराम का कच्चा मकान है। शुक्रवार की रात वह पत्नी शकुंतला (42), पुत्र विकास, (12), अनुराग(10), आकाश(15) और अंशू (6) के साथ छप्पर के नीचे सो था। 
विज्ञापन


अचानक दीवार ढह गई। मलबे में दबने से इंद्रवीर, शकुंतला और विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार जितेश वर्मा समेत थाना कुदरकोट की पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहसीलदार ने बताया कि आकाश और अंशू को सैफई रेफर किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें