कानपुर में चकेरी के पॉश इलाके कृष्णापुरम में नेशनल लेवल के बॉक्सर रहे वृद्ध का शव उनके घर के ही बाथरूम में पड़ा मिला था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ।
कानपुर में चकेरी के कृष्णापुरम में पूर्व नेशनल बॉक्सर सुबोध गुप्ता के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसमें सिर पर चोट लगने की वजह से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस उनके परिजनों का इंतजार कर रही है। बड़ा बेटा, पत्नी अमेरिका और छोटा बेटा बंगलूरू से आ रहे हैं।
विज्ञापन
कृष्णा पुरम निवासी 68 वर्षीय सुबोध गुप्ता पूर्व नेशनल बॉक्सर थे। सोमवार की शाम को उनका शव घर के बाथरूम में पड़ा मिला था। उनकी पत्नी संगीता बेटे से मिलने अमेरिका गई हैं। रविवार को पति से बात न होने पर उनके दोस्त एके कपूर को घर भेजा था। जिसके बाद मौत की जानकारी हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शव को एक से दो दिन पुराना है। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि मृतक के परिजन अमेरिका से चल दिये हैं। उनके आने के बाद पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।