फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हार्ट अटैक से पांच, ब्रेन अटैक से तीन की जान गई, कॉर्डियोलॉजी की इमरजेंसी में 105 रोगी आए

Sun, 22 Jan 2023 09:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

न्यूरो साइंसेस प्रमुख डॉ. मनीष सिंह का कहना है कि लक्षण आते ही रोगियों को तुरंत अस्पताल लाया जाना चाहिए। रोगियों का तीन घंटे के अंदर इलाज शुरू हो जाना चाहिए। अमूमन रोगी पांच-छह घंटे में अस्पताल पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ठंड में अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से लोगों को हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक पड़ रहा है। एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट की इमरजेंसी में शनिवार को 105 रोगी आए। इनमें 72 रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। हार्ट अटैक पड़ने के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचे रोगियों को टेनेक्टीप्लेज का इंजेक्शन दिया गया। इन रोगियों की जान बच गई।

विज्ञापन


हार्ट अटैक से पांच रोगियों की मौत हुई है और ब्रेन अटैक से तीन रोगियों की जान गई। हैलट इमरजेंसी और निजी अस्पतालों में ब्रेन अटैक के 12 रोगी भर्ती किए गए हैं। कार्डियोलॉजी में दो रोगियों की बाईपास सर्जरी और दो के हार्ट के वाल्व बदले गए। कार्डियोलॉजी में एक रोगी की मौत हो गई। रोगी को हार्ट अटैक पड़ने के बाद गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। चार रोगी मृतावस्था में अस्पताल लाए गए।

विज्ञापन

कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी और ओपीडी में कुल 1047 रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कार्डियोलॉजी के सीवीटीएस विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि दो रोगियों के बाईपास सर्जरी की गई है। इनकी सभी आर्टरी में ब्लॉकेज था। हैलट में ब्रेन अटैक के छह रोगी भर्ती किए गए। निजी अस्पतालों में भी छह रोगियों को भर्ती किया गया है। न्यूरो साइंसेस प्रमुख डॉ. मनीष सिंह का कहना है कि लक्षण आते ही रोगियों को तुरंत अस्पताल लाया जाना चाहिए। रोगियों का तीन घंटे के अंदर इलाज शुरू हो जाना चाहिए। अमूमन रोगी पांच-छह घंटे में अस्पताल पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें