फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एसीपी दफ्तर के पास फर्म का ताला तोड़कर लाखों का माल पार, व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 18 Aug 2026 11:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फर्म का ताला तोड़कर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एसीपी दफ्तर के पास चोरों ने फर्म के शटर का ताला तोड़कर लॉकर और अलमारी में रखे रुपये, जरूरी दस्तावेज और महत्वपूर्ण सामान से भरा बैग पार कर दिया। चाैराहे पर ही रातभर पुलिस पिकेट भी बैठती है। इसके बावजूद चोरी से व्यापारियों में आक्रोश है। संत लाल का हाता ईदगाह निवासी अभिलाष कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि जरीब चौकी चौराहे के पास उनकी शिव शक्ति इंटरप्राइजेज फर्म है।

विज्ञापन


यहां पेपर प्लेट, दोना पत्तल, चप्पल बनाने की मशीन बिकती हैं। 16 अगस्त को वह कार्यालय पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर लॉकर और अलमारी से रुपये, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामान से भरा बैग समेत लाखों का माल गायब था। सीसामऊ थानाप्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचे जा रहे हैं।

इसी प्रकार बेकनगंज थानाक्षेत्र के पेंचबाग में स्थित एक अपार्टमेंट में घुसे एक चोर ने 18 अगस्त को सुबह चार बजे सबमर्सिबल के तार, मोटर में लगे कॉपर और अन्य सामान चोरी कर ले गया। चोर एक बोरी लेकर भवन से निकलता वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। यहं 10 कदम की दूरी पर पिकेट बैठती है। सोशल मीडिया पर चोरी वायरल होने के बाद बेकनगंज पुलिस जांच करने पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें