फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का मकान हड़पने में सगे व चचेरे भाइयों समेत 11 पर रिपोर्ट

Sun, 23 Jun 2024 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के स्वरूप नगर में फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का मकान हड़पने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों में दो सेवानिवृत्त आईएएस अफसर भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र बनवाकर करोड़ों रुपये का मकान हड़पने के मामले में पीड़ित महिला ने स्वरूपनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला की तहरीर पर सगे व चचेरे भाइयों व दो सेवानिवृत्त आईएएस अफसर समेत 11 लोगों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


चकेरी के गांधीग्राम निवासी अभिज्ञा सिंह चंदेल ने बताया कि उनके पिता नरेंद्र कुमार सिंह और उनके भाइयों के नाम पर स्वरूपनगर गुटैया में 650 वर्गगज का मकान है। आरोप है कि उसके सगे भाई अनंत कुमार सिंह ने चचेरे भाई दिलीप सिंह, अवनीश, अखिलेश व अनिल कुमार सिंह व दो सेवानिवृत्त आईएएस अफसर के साथ मिलकर करोड़ों का मकान हड़पने का प्रयास किया।

अभिज्ञा का आरोप है कि आरोपियों ने प्लॉट का नामांतरण कराने के लिये वर्ष 2011 में फर्जी पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र बनवा लिया। इसमें उन्हें परिवार का सदस्य ही नहीं दर्शाया गया। घटना की जानकारी होने पर अभिज्ञा सिंह ने पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र को रद्द कराने के लिए आवेदन किया। इसकी जांच के बाद बीते 14 मार्च को उसे निरस्त कर दिया गया। इसके बाद स्वरूपनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें