उन्नाव से शादी से घर लौटने के बाद 16 फरवरी की शाम नहाने के लिए बाथरूम में गई, लेकिन बाहर नहीं निकली। काफी देर तक बाथरूम से कोई आवाज नहीं आने पर मां ललिता ने आवाज दी, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। उन्होंने अमिता के पिता संतोष और भाई अमन को जानकारी दी। परिवार के लोग घबरा गए और तरवाजा तोड़ा तो अमिता बाथरूम में अचेत हालत में पड़ी हुई थी। परिवार के लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार देर रात शिक्षिका अमिता ने दम तोड़ दिया।