फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खेत में पड़े कटीले तार की चपेट में आकर करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 10 Jan 2021 04:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के मिघनी पुरवा गांव में खेत की रखवाली करने गए किसान की कटीले तार में उतरे करंट से मौत हो गई। किसानों ने पशुओं से फसल बचाने के लिए खेतों में कटीले तार लगा रखें हैं। आशंका है कि किसी किसान ने तार में करंट दौड़ा दिया था।

विज्ञापन


शनिवार रात में गांव का किसान अरविन्द उर्फ नन्हू (40)  खेत की सिंचाई करने गए थे। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने खेत में लगाए गए कटीले तार में करंट दौड़ा दिया था। रात मे अरविंद अपनी खेत की ओर गए और करंट की चपेट में आ गए। उनकी खेत में ही मौत हो गई।

सुबह 3 बजे तक खेत से नहीं लौटे तो परिवार के लोगो ने खोजना शुरू कर दिया। जब खेत में पहुंचे तो अरविंद मेड़ किनारे मृत पाए गए। सूचना पर सुबह पुलिस गांव पहुंच गई है। गांव के लोग हंगामा कर रहे हैं तथा करंट लगाने वाले किसान के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कटीले तार मे करंट  दौड़ाने वाला किसान घर छोड़कर भाग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें