कोपेस्टेट शिक्षा सदन में उद्यमियों ने बांटे फल-फ्रूटी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में बाल दिवस के अवसर पर श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित कोपेस्टेट शिक्षा सदन जू. हा. स्कूल, दादा नगर, कानपुर में एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर को-ऑपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर, विद्यालय समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय कपूर, वरिष्ठ समाजसेविका रमन कपूर, युवा उद्यमी कार्तिक कपूर, आयुषी कपूर सहित कपूर परिवार ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को फल एवं फ्रूटी वितरित की।
चेयरमैन विजय कपूर ने अपने परिवार के बच्चों मयांशी बजाज, अथर्व बजाज एवं वीहा कपूर का परिचय सभी छात्र-छात्राओं से कराया। बच्चों ने अपनी नन्हीं हथेलियों से विद्यार्थियों को फल और फ्रूटी वितरित कर प्रेम और स्नेह का सुंदर संदेश दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने उपस्थित उद्यमियों और अतिथियों के मन को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य और गीत सभी के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहे। चेयरमैन ने कहा कि हम सभी उद्यमी मिलकर बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ कॉपी, किताबें, बस्ता, ड्रेस, जूते-मोजे, स्वेटर जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं।