बिहार चुनाव का जश्न मनाती मेयर और कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
महापौर ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर सत्य और विकास के पक्ष में अपना स्पष्ट मत दिया है। उन्होंने कहा कि बिहारवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को भारी बहुमत से जिताया है। जश्न के दौरान महापौर ने खुद ढोल की थाप पर नृत्य कर जीत की खुशी मनाई।
बिहार चुनाव का जश्न मनाती मेयर और कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
राजू तिवारी ने लगभग 23 हजार वोटों से शानदार जीत हासिल की
कार्यक्रम में पार्षद नवीन पंडित, पवन पांडेय, महेंद्र पांडेय, आकर्ष बाजपेई, अखिलेश बाजपेई, राम नारायण, सुधीर यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महापौर ने बताया कि उन्हें बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोविंदगंज, पूर्वी चंपारण विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यहां भाजपा गठबंधन के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के उम्मीदवार राजू तिवारी ने लगभग 23 हजार वोटों से शानदार जीत हासिल की है।