फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Election Result: मुस्लिमों की एकतरफा वोटिंग ने खींची साइकिल, इन सीटों पर सपा उम्मीदवार जीते

Fri, 11 Mar 2022 01:03 PM IST
शिखा पांडेय सुहेल खान, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में मुस्लिम निर्णायक तीनों सीटों पर सपा के उम्मीदवार जीते। माना जा रहा है कि यहां मुस्लिमों ने एकतरफा वोटिंग की है।
विज्ञापन
हाजी इरफान सोलंकी, मोहम्मद हसन रूमी, अमिताभ बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर की 10 विधानसभा सीटों में मुस्लिम वोटरों की प्रभावी संख्या वाली तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है। यहां पर मुस्लिमों ने अपनी परंपरागत वोटिंग पैटर्न का परिचय दिया। सीसामऊ, आर्य नगर और कैंट विधानसभा सीटों पर इनका वोट नहीं बंटा।
विज्ञापन


खासकर तीन में दो सीटों पर दो-दो मुस्लिम उम्मीदवारों के होते हुए एक को जिताऊ मानकर वोट दिया और उन्हें जीत भी मिली। सीसामऊ और कैंट में कांग्रेस से मुस्लिम उम्मीदवारों को वोट न देकर समाजवादी पार्टी के मुस्लिम प्रत्याशियों को वोट दिया।

आर्य नगर में भी समाजवादी पार्टी को मुस्लिमों का इकतरफा वोट मिला। इन तीनों सीटों पर मुस्लिम मतदाता करीब एक लाख हैं। सीसामऊ सीट पर लड़ाई कांटे की नजर आ रही थी। यहां पर तीन बार के सपा विधायक हाजी इरफान सोलंकी चौथी बार चुनाव लड़ रहे थे। कांग्रेस ने यहां पर हाजी सुहेल अहमद को चुनाव मैदान में उतारा लेकिन मुस्लिमों ने भरोसा इरफान पर ही जताया और पूरा वोट सपा को ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

इसी तरह कैंट सीट से कांग्रेस के मौजूदा विधायक सोहिल अख्तर अंसारी चुनाव मैदान में थे लेकिन यहां पर मुस्लिम वोटरों ने जिताऊ उम्मीदवार सपा के प्रत्याशी मोहम्मद हसन रूमी को माना और अधिकांश वोट सपा को ट्रांसफर किया।

वह भी तब जब कांग्रेस प्रत्याशी सोहिल अख्तर अंसारी का इस सीट पर उनकी अंसारी बिरादरी का वोट सबसे ज्यादा था, उसने भी मोहम्मद हसन रूमी को वोट दिया। यह सीट पिछले विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन की वजह से कांग्रेस के खाते में चली गई थी।
विज्ञापन

इस बार सपा ने जीत दर्ज की। आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिमों के पास सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में किसी एक को चुनना था। यहां पर कांग्रेस से प्रमोद जायसवाल लड़ रहे थे तो सपा से मौजूदा विधायक अमिताभ बाजपेई चुनाव मैदान में थे। मुस्लिमों ने यहां पूरा वोट अमिताभ बाजपेई के खाते में शिफ्ट कर दिया।

यही वजह थी कि मतगणना में सुबह से दोपहर तक जहां भाजपा के सुरेश अवस्थी सपा के अमिताभ बाजपेई से आगे चल रहे थे, वहीं दोपहर बाद जब मुस्लिम बहुल इलाकों के बूथों के वोट गिने जाने लगे तो अमिताभ बाजपेई बढ़त लेने लगे और करीब आठ हजार वोट से जीत गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें