फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पत्नी से अवैध संबंध के शक में छोटे भाई को मौत के घाट उतारा, तब तक डंडे से पीटता रहा जब तक मर नहीं गया

Wed, 28 Sep 2022 04:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सरसौल में महाराजपुर थाना क्षेत्र के घाघूखेड़ा गांव निवासी अधिवक्ता शिवबहादुर के हत्यारोपी बड़े भाई धनंजय यादव को महाराजपुर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने पत्नी से छोटे भाई के अवैध संबंधों के शक में हत्या करने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है।

विज्ञापन


जगदीश यादव के दो बेटों में बड़ा धनंजय कार चालक था। छोटा शिवबहादुर अधिवक्ता था। धनंजय की 18 अप्रैल 2022 में फतेहपुर निवासी युवती से शादी हुई थी। शराब का लती होने के चलते वह छोटे भाई पर पत्नी से अवैध संबंध होने को लेकर शक करता था। इसे लेकर कई बार उसने पत्नी के साथ भी मारपीट की थी। 10 सितंबर की देर रात पत्नी चचेरे चाचा के घर की छत पर सोने गई थी। भाई उसके कमरे के बगल में स्थित बरामदे में सो रहा था।

सोते वक्त धनंजय ने डंडे से ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद ड्रम में हाथ पैर धुलने के बाद शर्ट बदल कर बाइक लेकर फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने हत्यारोपी भाई को रावतपुर स्थित कृष्णा होटल से गिरफ्तार किया था। राजफाश करते हुए एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि हत्यारोपी भागते समय पत्नी का भी मोबाइल ले गया था, लेकिन अपने दोनों नंबरों के साथ ही पत्नी के मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

पत्नी के नंबर को भी सर्विलांस पर लगाया गया था। लोकेशन ट्रेस करके गिरफ्तारी की गई है। धनंजय ने पूछताछ में बताया था कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद वह यहां से स्टेशन गया और वहां से आगरा चला गया था। आगरा में एक दिन रुकने के बाद वह वापस शहर लौटकर आया था। उसे पकड़े जाने का डर था इस लिए गांव न जाकर वह कासगंज चला गया था। वहां कई दिन रुका। जब पैसे खत्म हो गए तो वापस लौटा। यहां आकर वह रावतपुर के होटल में काम करने लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें