शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक के भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पूर्वी अनिल सिंह, सीओ विकास जायसवाल के साथ मौके पर पहुंंचे। एसपी ने मृतक के भाई और ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की। संतराम का गांव में बर्ताव, किन-किन लोगों का घर आना आदि पहलुओं पर जानकारी ली।
इधर सूचना मिलने पर आईजी लक्ष्मी सिंह मौके पर पहुंची। उन्होंने एसपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े पहुलओं की जांच की। उन्होंने एसपी को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। आईजी ने बताया कि घटना रात 10 बजे से 11 बजे के बीच की प्रतीत हो रही है। घटना में प्रयुक्त संभावित आला कल्त घर में मौजूद मिला है। किसी से रंजिश न होने की बात सामने आई है। घटना में किसी करीबी का हाथ होना प्रतीत हो रहा है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गईं हैं।