फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इनामिया गैंगस्टर के संरक्षण में जुआ खेल रहे आठ लोग गिरफ्तार, तीन फरार हुए

Tue, 30 Sep 2025 07:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

होटल मनु ग्रांड में संचालक की मिलीभगत से जुआ खिलाया जा रहा था। पुलिस ने दबिश देकर उठाया। गैंगस्टर समेत तीन भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्रा पुलिस ने मंगलवार को राम जानकी मंदिर के पीछे स्थित होटल मनु ग्रांड के कमरा नंबर 202 में दबिश देकर आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार होटल संचालक की मिलीभगत से इनामिया गैंगस्टर राजू चिकना व मासूम अली के संरक्षण में जुआ खिलाया जा रहा था। हालांकि, पुलिस की दबिश के दौरान वे भागने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि होटल में दबिश के दौरान बर्रा पुलिस ने जरौली फेज एक निवासी सुमित कुमार, केबी काॅलोनी बर्रा निवासी राजेश कुमार मिश्रा, विश्वबैंक आई ब्लॉक निवासी विकास गुप्ता, मछरिया निवासी इरशाद अहमद, विश्वबैंक निवासी राजीव शर्मा, योगेन्द्र पाल, सुधांशु श्रीवास्तव व बर्रा के कुलदीप को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गैंग सरगना राजू किदवईनगर थाने से एनडीपीएस एक्ट में 25 हजार का इनामिया है। वह बांदा के अतर्रा से गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित है। मासूम और राजू की तलाश की जा रही है। वहीं, पुलिस ने होटल संचालक को आरोपी नहीं बनाया है लेकिन उसकी इस खेल में मिलीभगत की पुष्टि अपने जारी किए गए प्रेसनोट में की है। इसे लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें