फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जीएसटी की चेकिंग से बचने को दौड़ाया ट्रक, सिपाही का कूल्हा-पैर टूटा, चालक गिरफ्तार

Wed, 20 Oct 2021 12:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर देहात के सिकंदरा में जीएसटी विभाग की सचल दल इकाई की चेकिंग से बचने के लिए भाग रहे ट्रक चालक ने सिपाही को चपेट में ले लिया। सिपाही रामकिशोर पांडेय (54) को टक्कर मारने के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया।
विज्ञापन


सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर ने सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि सिपाही का कूल्हा और पैर टूट गया है। विशेष अभियान के तहत सचल दल टीम सिकंदरा में हाईवे पर जांच कर रही थी।

दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक को रोकने के लिए ड्राइवर ने इशारा किया तो उसने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। अनियंत्रित ट्रक सिपाही को टक्कर मारते हुए डिवाइडर में घुस गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें