इसी के तर्ज पर शहर के दूसरे स्थानों पर जहां सरकारी भवनों की स्थिति जर्जर है, वहां नई योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। इसमें आवास के साथ व्यावसायिक दोनों तरह के निर्माण का ध्यान रखा जाएगा। निरीक्षण में मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता व विशेष कार्याधिकारी मौजूद रहे।
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बड़े शोरूम खोलने की होगी व्यवस्था
केडीए की तरफ से बनाए जाने वाला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स उच्च स्तर का होगा, ताकि यहां बड़ी कंपनियों के शोरूम खोले जा सकें। कॉम्प्लेक्स को किराये पर देने की योजना है, जिससे केडीए को इसके निर्माण की लागत भी निकलती रहे। इसके अलावा इसमें दुकानें भी निकाली जाएंगी। यह पूरी परियोजना बड़े महानगरों की तर्ज पर बनाए जाने वाले कॉम्प्लेक्स के अनुसार होगी।
केडीए उपाध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से यहां बने पुराने आवासों का परीक्षण और सर्वे कराने का निर्देश दिया है। केडीए इस योजना को तेजी से पूरा करना चाहता है। इसलिए अधिकारियों को इस पर लगातार काम करने को कहा गया है।