फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर रविवार को तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

दिल्ली हावड़ा अप रेल लाइन पर रविवार की सुबह आठ बजे रैपालपुर गांव के पास एक 40 वर्षीय महिला चलती जा रही थी। इस बीच तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
भाऊपुर स्टेशन मास्टर प्रदीप कुमार की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। महिला गोल्डन कलर का सलवार तथा लाल रंग की कुर्ती पहने थी।
विज्ञापन

शव के पास लाल गुलाबी रंग का खाली फटा बैग पुलिस को मिला है। इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। शिनाख्त कराने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें