मूसानगर। रामनवमी पर कस्बा स्थित पौराणिक देवयानी सरोवर में रविवार की शाम को दीपदान का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने हजाराें की संख्या में दीप जलाए। इससे तालाब की छटा मनोहारी नजर आई।
विज्ञापन
रामनवमी पर देवयानी सरोवर में दीपदान करने के लिए रविवार को भारी संख्या में लोग दीपक लेकर पहुंचे। शाम होते ही कतारबद्ध रखे गए दीपक जलाए गए।
इसकी छटा देखकर लोग जय श्रीराम का उद्घोष करते रहे। इस दौरान कस्बे समेत आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे। दीपदान के बाद लोगों ने देवयानी सरोवर की परिक्रमा भी की।