फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: पति ने कमरे में जड़ा ताला, तो अंदर मौजूद पत्नी व प्रेमी ने खाया जहर, दोनों की हालत गंभीर

Thu, 25 Jul 2024 08:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में झींझक थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात पति ने पत्नी व उसके प्रेमी को कमरे में बंद कर दिया। बदनामी के डर से दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कमरे से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के घर बुधवार रात औरैया जनपद निवासी उसका प्रेमी रिश्तेदार बनकर पहुंच गया। इस बीच पति घर से बाहर गया था। कुछ देर बाद जब पति घर पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इस पर पति ने बाहर से कमरे में ताला डाल दिया, जिससे दोनों बदनामी के डर से घबरा गए और जहरीला पदार्थ खा लिया। इस दौरान करीब आधा घंटा तक दोनों कमरे में बंद रहे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बदहवास हालत में बाहर निकाला और सीएचसी झींझक ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। निरीक्षक मंगलपुर संजय गुप्ता ने बताया कि किसी ने लिखित सूचना नहीं दी है। डायल-112 की सूचना पर पीआरवी पहुंची थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें