फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पति की मौत के पांचवें दिन पत्नी की सर्पदंश से चली गई जान, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 25 Jul 2024 07:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में पति की मौत के बाद दसवां कार्यक्रम के दिन पत्नी को सांप ने डस लिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बेहटामुजावर में पांच दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए वृद्ध की गंगा में डूबकर मौत हो गई। पांचवें दिन पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई। थानाक्षेत्र के आसायस गांव निवासी गयावती (55) घर में परिवार के साथ सो रही थी। रात करीब 11:30 उसे सांप ने डस लिया। परिजन पहले झाड़ फूंक के चक्कर में पड़े रहे और उसे पड़ोस के गांव में लेकर गए।
विज्ञापन


हालत लगातार बिगड़ने पर रात करीब दो बजे बांगरमऊ सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव लेकर चले गए। मृतका गयावती के पति कन्हैयालाल गुप्ता 20 जुलाई को एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने गंगाघाट गए थे। इसी दौरान उन्होंने नदी में छलांग लगाई थी। अगले दिन 21 जुलाई को उनका शव मिला था। दिल्ली में रहने वाले मृतक के बेटे मनोज, ललित, गुल्लन, विवाहित बेटी नीरज व भोली के आने के बाद कन्हैयालाल का संस्कार कर रहे थे। बुधवार को दसवां हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें