फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : हाईवे पार करते समय वाहन की टक्कर से ट्रक खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। चौकी क्षेत्र के राजेंद्रा चौराहा के समीप सोमवार की देर रात हाईवे पार करते समय वाहन की टक्कर से ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शिवली थाना क्षेत्र के मारग मैथा गांव निवासी दीप्पन दीक्षित (40) ट्रक का खलासी था। सोमवार की देर रात वह रनियां आया था और राजेंद्र चौराहा पर पैदल हाईवे पार कर रहा था। तभी अकबरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में दीप्पन दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गए। रनियां पुलिस ने उसे सरकारी वाहन से अकबरपुर जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉ. निशांत पाठक ने उपचार शुरू किया। देर रात दीप्पन की मौत हो गई। इस पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

स्पताल पहुंची मां कमला देवी, भाई गुड्डन दीक्षित आदि बिलखने लगे। रनियां चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें