फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : राष्ट्रपति के गांव परौंख जा रही महिला अचानक गश खाकर गिरी, मौत

विज्ञापन
मृतका के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
संदलपुर। राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मोहल्ले के लोगों के साथ पैदल जा रही महिला हरपुरा गांव के पास गश खाकर गिर गई। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। अनहोनी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना मंगलपुर के बहबलपुर गांव निवासी रामबेटी (55) मोहल्ले की मुन्नीदेवी, रामबेटी, राजकुमारी, प्रतिभा, गायत्री, रीता समेत अन्य महिलाओं के साथ परौख गांव में आयोजित राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं।
हरपुरा गांव के सामने पहुंचने पर अचानक रामबेटी गश खाकर गिर पड़ी। अन्य महिलाओं ने उसके मुंह पर पानी के छींटे मारे। इसके बाद भी वह नहीं उठीं। महिला की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। कुछ देर में पुत्र प्रहलाद, ओम नारायण, हर्ष, प्रदीप, लाला मौके पर पहुंचे और बिलखने लगे।
विज्ञापन

परिजन शव को घर ले गए और थाने में सूचना दी। मंगलपुर इंस्पेक्टर एके मिश्र ने बताया कि मृतका के छोटे बेटे ओमनरायण की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें