फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : झपकी आने पर संगम एक्सप्रेस से गिरा भट्ठा मजदूर, मौत, दरवाजे के पास बैठकर कर रहा था यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। संगम एक्सप्रेस के दरवाजे पर बैठकर यात्रा कर रहा मजदूर झपकी आने से रूरा स्टेशन के पास ट्रैक पर गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने यात्री के परिजनों को फोन के जरिये हादसे की जानकारी दी है।
विज्ञापन

कौशांबी के मंझनपुर निवासी रामभवन (35) और गुलाब बुलंदशहर में एक ईंट भट्ठे में काम करते थे। दोनों सोमवार की रात संगम एक्सप्रेस से मंझनपुर जा रहे थे। गर्मी के चलते रामभवन ट्रेन के दरवाजे पर आकर बैठ गया। इस दौरान उसे झपकी आ गई और वह रूरा स्टेशन के पास ट्रेन से ट्रैक पर गिर गया।
मौके पर उसकी मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद साथी गुलाब ने मैथा स्टेशन के पास चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक दी। इसके बाद वह पैदल रूरा स्टेशन की तरफ गया। गैजुमऊ गांव में ट्रैक पर रामभवन मृत मिला।
विज्ञापन

गुलाब ने रूरा रेलवे स्टेशन मास्टर राघवेंद्र को घटना की जानकारी दी। वहीं, स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। जीआरपी प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि रामभवन ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर सफर कर रहा था। झपकी आने पर ट्रेन से गिरने के चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें