फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : मुंगीसापुर में व्यापारी और किसान के घर से 24 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
खेत में खाली पड़ा बक्सा देखते ग्रामीण। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
मुंगीसापुर। कस्बे में चोरों ने भूसा व्यापारी व किसान के घर से नकदी व जेवरात समेत करीब 24 लाख रुपये का माल पार कर दिया। वारदात के वक्त दोनों परिवारों के लोग अपने-अपने घरों की छत पर सो रहे थे, लेकिन किसी को भी चोरों की भनक नहीं लगी। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मुंगीसापुर निवासी महबूब भूसा व्यापारी हैं। वह परिवार के साथ सोमवार की रात मकान की छत पर सो रहे थे। देर रात चोर पीछे के रास्ते छत पर पहुंचे और सीढ़ियों से उतर कर घर में दाखिल हो गए। इसके बाद अलमारी से जेवर, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। महबूब के मुताबिक चोर 15 लाख रुपये के जेवर व ढाई लाख रुपये नकद समेत अन्य सामान लेकर मुख्य दरवाजे से भाग गए।
इसके बाद महबूब के घर से डेढ़ सौ मीटर दूर रहने वाले किसान छेदीलाल यादव के घर को चोरों ने निशाना बनाया। यहां भी छत के रास्ते चोर किसान के घर में घुसे। अलमारी के लॉकर में रखे 70 हजार रुपये व करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवर समेत अन्य सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

चोर यहां से एक बक्सा भी उठा कर ले गए। मंगलवार की सुबह खाली बक्सा पास के एक खेत में मिला। मंगलवार की सुबह नींद खुलने पर दोनों परिवार के लोगों को घर में चोरी होने का पता चला।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी जुटाए। थाना प्रभारी गंगा सिंह ने बताया कि दोनों घरों में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें