फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः नाना के साथ खेत गई बालिका खेलते समय रजबहे में डूबी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के अकारु गांव में नाना के साथ खेत पर गई सात वर्षीय मासूम की रजबहे में डूबने से मौत हो गई। जानकारी पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बालिका को पानी से बाहर निकाला। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चिटिकपुर रनियां निवासी सायमानाजो अपनी सात वर्ष पुत्री जिब्राइल को लेकर दो दिन पूर्व मां रमजानो के साथ मंगलपुर थाना के अकारू गांव निवासी रिश्तेदार नजर मोहम्मद के घर आई थी।
शुक्रवार को जिब्राइल अपने नाना अनवर के साथ खेत पर गई थी। वहां खेलते-खेलते पास में मौजूद रजबहे में गिर गई। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही रजबहे के पानी से बालिका को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पर मां समेत अन्य परिजन बिलख पड़े। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी एसके मिश्रा ने बताया कि सूचना दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें