फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : छात्र को मदरसे के पास लगी गोली, पुलिस के पहुंचने पर फरार हुआ साथी

विज्ञापन
गोली लगने से घायल छात्र का इलाज करते डॉक्टर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। आजाद नगर निवासी बीए के एक छात्र को कबीरनगर में मदरसे के पास संदिग्ध हालत में गोली लग गई। उसके साथ मौजूद दोस्त व परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां से छात्र को कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के हैलट पहुंचने पर साथी मौके से खिसक गया। इससे घटना के बाबत कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई। परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी बीए का छात्र सोएब घर से कस्बे में मकान की पुताई के लिए कारीगर ढूंढने की बात कहकर निकला था। मां फरजाना ने बताया कि इसके कुछ देर बाद कबीरनगर मदरसे के पास संदिग्ध हालत में गोली लगने की सूचना मिली। गोली उसके मुंह के अंदर तालू में लगी है।
इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसका साथी सलीम उसे बाइक से लेकर घर पहुंचा। वहां से परिजन सलीम के साथ उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया। इस बीच घटना की सूचना पर सीओ आशा पाल सिंह, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

आसपास के लोगों से घटना के बाबत जानकारी ली। कोई कुछ बता नहीं पाया। सीओ ने एक टीम हैलट भेजी। वहां छात्र के साथ मौजूद रहा दोस्त सलीम पुलिस के आते ही कहीं चला गया। परिजन किसी से रंजिश न होने की भी बात कह रहे हैं।
वहीं चर्चा रही कि अवैध असलहे से खिलवाड़ करने के दौरान ये घटना घटी है। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। सीओ आशापाल सिंह ने बताया कि घायल की हालत में सुधार है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें