फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : कोई दौड़ा लखनऊ, तो किसी ने समर्थकों के साथ मनाया जीत का जश्न

विज्ञापन
लखनऊ में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को बुकें भेंट करती अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला। (संवा? - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। विधानसभा चुनाव में जिले की चारों सीटों पर परचम फहराने वाली भाजपा के खेमे में जश्न का माहौल बना हुआ है। जीत के बाद मतगणना के दूसरे दिन निर्वाचित विधायकों को पूरे दिन लोग बधाइयां देने पहुंचते रहे। वहीं, कई विधायकों ने लखनऊ में डेरा जमा दिया है।
विज्ञापन

जिले में गुरुवार को हुई मतगणना में अकबरपुर-रनियां, भोगनीपुर, रसूलाबाद व सिकंदरा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई थी। जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद रसूलाबाद से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पूनम संखवार सबसे पहले कार्यकर्ताओं के साथ धर्मगढ़ बाबा मंदिर पहुंची। उन्होंने पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह से शाम तक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता से मिलकर बधाई स्वीकार की।
अकबरपुर-रनियां विधानसभा सीट से दोबारा विधायक बनीं प्रतिभा शुक्ला को सुबह से ही बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। दोपहर बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गई। विधायक ने बताया कि उन्होंने लखनऊ में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, अपर्णा यादव व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है।
विज्ञापन

सिकंदरा सीट से दोबारा विधायक बने प्रदेश के इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल शुक्रवार की सुबह ही लखनऊ में पार्टी के शीर्ष आलाकमान से मिलने के लिए चले गए।
उधर, मूसानगर पहुंचे विधायक राकेश सचान का समर्थकों ने स्वागत करते हुए चांदी का मुकुट पहनाया। भोगनीपुर, अमरौधा, शाहजहांपुर, रुरगांव से बरौर पहुंचने पर उनका जगह जगह स्वागत हुआ। उन्होंने हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया। देर शाम पुखरायां कार्यालय पहुंच कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें