युवक की मौत के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित तालाब में मछली का शिकार करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानहमीरपुर गांव निवासी रामकुमार (45) शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव के बाहर बने तालाब में मछली का शिकार करने गया था। कुछ देर बाद पहुंचे गांव निवासी गुड्डू ने रामकुमार को कीचड़ में पड़े देखा तो सूचना लोगों को दी।
मौके पर पहुंचे पिता नत्थू लाल ने बेटे को मृत पाकर जानकारी पुलिस को दी और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। रामकुमार की मौत पर पत्नी मुन्नी देवी, बेटा दीपक, बेटी पिंकी, पिता नत्थूलाल बिलखते रहे।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पिता की सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत हृदय गति रुकने के कारण प्रतीत हो रही।