फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : गदाई खेड़ा में किट से जांच में मिले छह डेंगू पॉजिटिव, एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा

विज्ञापन
गदाईखेड़ा गांव में मरीजों का इलाज करती स्वास्थ्य टीम। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
पुखरायां। कस्बे के गदाईखेड़ा गांव में बुखार का प्रकोप है। शनिवार को यहां बुखार से युवक की मौत हो गई थी। कई और लोगों के बीमार होने की सूचना पर सीएमओ समेत स्वास्थ्य अधिकारियों ने मरीजों की जांच की थी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे दिन रविवार को भी स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और बीमार मिले 37 लोगों की जांच की। इसमें से 13 लोगों की किट से डेंगू जांच कराई तो सात की रिपोर्ट निगेटिव व छह की पॉजिटिव मिली।
इस पर छह लोगों के सैंपल एलाइजा जांच के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए। वहीं क्षेत्र में नगरपालिका की ओर से कीटनाशक का छिड़काव कराया गया।
गदाईखेड़ा में शनिवार को बुखार से युवक की मौत और कई लोगों के बीमार होने की सूचना पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने गांव पहुंचकर हालात देखे थे। यहां लोगों ने स्वास्थ्य टीम के गांव नहीं आने की शिकायत की तो उन्होंने सीएमओ को फोनकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद सीएमओ, एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ स्वास्थ्य टीम के साथ रात में ही गांव पहुंचे थे। यहां 37 लोगों की जांच कराने के साथ दवाएं दी थीं।
विज्ञापन

दूसरे दिन रविवार को भी सीएचसी के डॉ. मनोज कुमार स्वास्थ्य टीम के साथ गांव पहुंचे। 37 मरीजों से स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली। इसमें से 13 मरीजों की किट से डेंगू जांच कराई। सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और छह की पॉजिटिव आई।
इस पर छह लोगों की एलाइजा जांच के लिए सैंपल कानपुर मेडिकल कॉलेज भेजकर सीएचसी में उपचार शुरू किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार सचान ने बताया कि गदाई खेड़ा गांव में स्वास्थ्य टीम लगातार मरीजों की जांच के साथ उपचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें