फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : महिलाओं का सहारा बनेगा सखी वन स्टाप सेंटर, जिला अस्पताल परिसर में राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
वन स्टाप सेंटर पर मैनेजर से जानकारी लेतीं राज्यमंत्री। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर। सखी वन स्टाप सेंटर हिंसा की शिकार महिलाओं का सहारा बनेगा। एसिड अटैक, घरेलू हिंसा, दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में पीड़ित महिलाओं को यहां बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

यह बातें बुधवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन करते हुए महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहीं। उनके साथ सीडीओ सौम्या पांडेय भी मौजूद रहीं।
राज्यमंत्री ने बताया कि सेंटर में पुलिस चौकी से लेकर महिलाओं के रुकने तक कि व्यवस्था रहेगी। इस दौरान सीडीओ सौम्य पांडेय ने फोन पर कई पीड़ित महिलाओं से बात भी की।
विज्ञापन

वहीं, पिछले दिनों मंत्री के जनता दरबार के दौरान फोन न उठाने पर सीडीओ ने महिला थाना प्रभारी से नाराजगी जताई है। इस दौरान बाल संरक्षण अधिकारी धर्मेंद्र ओझा, केस वर्कर कीर्ति गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें