फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : खेत में सेवानिवृत्त फौजी ने गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
मृतक राजेश सिंह का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। कानपुर के बर्रा आठ निवासी सेवानिवृत्त फौजी ने पैतृक गांव गजनेर के जफराबाद में शनिवार दोपहर खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मार ली। कुछ देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों को जानकारी हुई। वहीं सूचना पर सीओ सदर व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए।
जफराबाद गांव निवासी राजेश सिंह भदौरिया (42) राजपूत रेजिमेंट से दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। मौजूदा समय में वह छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में सुरक्षा गार्ड थे। वह परिवार के साथ कई साल से कानपुर के बर्रा आठ स्थित निजी मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन

दो तीन माह में वह गांव आते रहते थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह बर्रा के घर से ड्रेस में ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले, लेकिन विवि नहीं पहुंचे। करीब 11.30 बजे वह बाइक से जफराबाद पहुंचे और बड़े भाई जगन्नाथ सिंह के घर में भोजन किया।
बाद में बाइक से पुल पर पहुंचे और रिवाल्वर से हवाई फायरिंग की। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर बाद वे अपने खेत पर पहुंचे और रिवाल्वर से कनपटी में खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर खेतों में मौजूद किसान पहुंचे तो राजेश का रक्त रंजित शव मिला।
ग्राम प्रधान कुंवर सिंह की सूचना पर गजनेर थाने से पुलिस पहुंची। सीओ अकबरपुर अरुण कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि राजेश के बड़े भाई जगन्नाथ सिंह की तहरीर पर सूचना दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक छानबीन में आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें