रूरा। रेल ट्रैक पार करते समय बुधवार रात अप लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे की-मैन की मौत ही गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रेलवे में की-मैन के पद पर तैनात अनिल कुमार (35) ड्यूटी खत्म कर बुधवार की रात रेलवे कॉलोनी में बने अपने आवास पर लौट रहा था। इसी दौरान रूरा रेलवे स्टेशन के समीप डीएफसीसी की अप लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने शिनाख्त कर जानकारी स्टेशन अधीक्षक मनीष दास को दी। थानाध्यक्ष अनूप कुमार निगम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)