झींझक। बारिश से विद्युत उपकेंद्र झींझक व भोलानगर मोहल्ला के नवीन विद्युत उपकेंद्र लगरथा रोड से जुड़े छह फीडरों में फाल्ट हो गया। इससे 155 गांवों की बिजली सप्लाई चार घंटे तक ठप रही। फाल्ट ठीक होने के बाद सप्लाई बहाल हो सकी।
गुरुवार की सुबह से हो रही बारिश में झींझक विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मकनियापुर, विश्वबैंक, रसूलाबाद फीडर में फाल्ट के चलते पिलख, राजपुर, तेजपुर, सडऱामऊ समेत 70 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
इसी तरह लगरथा रोड स्थित नवीन विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अकारू, मंगलपुर व औरंगाबाद फीडरों में फाल्ट आने के कारण मंगलपुर, सुरासी, मुडेरा, कमालपुर, चिरखरी, धीरपुर, नसीरपुर, खानपुर, जगदीशपुर समेत 85 गांवों की बिजली सप्लाई सुबह 11:50 बजे ठप हो गई।
सूचना पर लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग के बाद फाल्ट मरम्मत शुरू की। जिस पर शाम 03:55 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। जेई झींझक आरबी बाथम ने बताया कि बारिश के कारण फाल्ट आने से दोनों विद्युत उपकेंद्रों के देहात फीडरों में फाल्ट आने से ब्रेकडाउन हो गया था। फाल्ट ठीक होने के बाद फिर से सप्लाई बहाल हो गई है।